पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 07दिसंबर को एप्रिन का काम आरंभ हुआ था। इसे 45 दिन में काम पूरा होना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 जनवर

07दिसंबर को एप्रिन का काम आरंभ हुआ था। इसे 45 दिन में काम पूरा होना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 जनवरी को इसे पूरा हो जाना चाहिए था। काम लेट होते देख 25 जनवरी को ऊपर से अचानक निर्देश आए कि एक दिन...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना

लगभग 55 दिन के अंतराल के बाद प्लेटफॉर्म क्रमांक एक को ट्रेनों के लिए पुन: खोल दिया गया है। वॉशेबल एप्रिन के लिए 7 दिसंबर से इसे बंद कर दिया गया था। निर्धारित समय से करीब 10 बाद इसे खोल तो दिया गया। गुरुवार को एईएन सुशील कुमार के अलावा अन्य रेलवे अधिकारियों ने पटरियों की पूजा कर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की।

... फिर भी कई काम बचे रह गए

मसलन ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से तैयार नहीं है। साथ ही पानी की पाइप लाइन को बिझाने का काम भी अधूरा है। हालांकि मूल काम पूरा होने से इस पर ट्रेनों की आवाजाही अब शुरू हो सकेगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्लेटफॉर्म एक बंद रहने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। शेष बचे प्लेटफॉर्म पर जगह न होने की वजह से ट्रेनों को घंटों तक आउटर पर खड़ा रखा जाता था। साथ ही लोगों को, खासकर विकलांग व बुजुर्गों को, प्लेटफॉर्म दो पर जाने में बेहद परेशानी हो रही थी। कारण यह है कि रेलवे के फुट ओवर ब्रिज पर आज तक रैंप नहीं बनाए गए हैं।





शुरूआत में ट्रायल के तौर पर एक इंजन को चलाया गया। दोपहर बाद ट्रेनों को भी आने दिया गया। इनसेट फोटो : पाइप लाइन का काम करते हुए कर्मचारी। एप्रिन का काम पूरा होने के बाद भी कई काम अब भी बचे हैं।



खुल गया प्लेटफॉर्म नंबर -1