पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने की शिकायत

बच्चों ने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर - अनुसूचित जाति नवीन बालक प्री मैट्रिक छात्रावास के छात्रों ने आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक शिक्षक सनमानसिंह अहिरवार की शिकायत कलेक्टर डा.संजय गोयल से गुरुवार को की। कलेक्टर को छात्रों ने बताया कि शिक्षक द्वारा उनसे खाने-पीने और रहने की व्यवस्था हेतु 3 हजार रुपए प्रति छात्र शासन में जमा कराने का कहते हुए वसूले। शिक्षक के कहने पर छात्रों ने पैसे तो दे दिए लेकिन जब उनको पता चला कि छात्रावास में रहने और खाने पीने के पैसे नहीं लगते हैं, तो छात्रों ने दी गई राशि को वापस दिलाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सांैपा। आवेदन देने गए छात्रों में राजकुमार, अरविन्द, सतीश, जगभान आदि बच्चे उपस्थित रहे।