पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू को याद कर दी श्रद्धांजलि

बापू को याद कर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यालय पर कलेक्टोरेट के अलावा गांधी पार्क सहित खादी भंडार पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कांग्रेसियों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर बापू को श्रद्धांजलि दी। नगर में गांधी पार्क पर कांग्रेसियों ने बापू को याद करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाए। वहीं खादी ग्रामोद्योग पर भी महात्मा गांधी को पुष्पांजली अर्पित की गई।

गांधी पार्क पर जिलाध्यक्ष सिरनामसिंह यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजयसिंह, राकेश सिंघई, करनसिंह रघुवंशी, मनोज जैन, लक्ष्मी यादव, धनकुमार जैन, राजेन्द्र कुमार, गोविन्द सिंह, गीता आर्य, नजमा बानो, मालती सेन सहित अन्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



गांधी एक व्यक्तिव नहीं विचारधारा है- खादी ग्रामोद्योग पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश नायक ने महात्मा गांधी को श्रद्धा पूर्वक स्मरण कर उनकी विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्तित्व नहीं एक विचारधारा है जिसे गोडसे वाली शक्तियां कभी नष्ट नहीं कर सकती। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी जी जैसा व्यक्त्वि दूसरा नहीं होगा। जब स्वतंत्रता दिवस पर जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, तब गांधी जी दंगाग्रस्त क्षेत्रों में दंगा रोक रहे थे। ऐसी महान आत्मा से हमें प्रेरणा लेना चाहिए।

मौन रखकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कार्यालय पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष परिसर में समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर दो मिनिट का मौन धारण किया। इस मौके पर कलेक्टर डा.संजय गोयल, अपर कलेक्टर मूलचंद वर्मा, एसडीएम एमएल सिसौदिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।