- Hindi News
- निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया भगवान आदिनाथ स्वामी का निर्वाणोत्सव
निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया भगवान आदिनाथ स्वामी का निर्वाणोत्सव
कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर
जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव आदिनाथ स्वामी का निर्वाणोत्सव श्री भक्ता बर महामण्डल विधान एवं निर्वाण लाड़ू के समर्पण के साथ श्री विद्यासागर महिला मण्डल एवं श्री दिग बर जैन युवा वर्ग की संगीतमयी प्रस्तुति के साथ पूरे श्रद्धाभाव से उत्साह के साथ मनाया गया।
जैन युवा वर्ग के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रृंगार के संगीतमयी भजनों की स्तुति के बीच आदिनाथ स्वामी का कलशाभिषेक किया गया व शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तदोपरांत भगवान की महा पूजा की गई। महापूजा उपरांत भगवान को निर्वाण लाड़ू का समर्पण मीना कांसल, सुधा जैन, मंजू जैन, सीमा पंसारी, लता राजपुर सहित महिला मण्डल की बहनों ने लाड़ू समर्पित किए। इसके उपरांत संगीत के साथ श्री भक्ता बर महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा वर्ग के संरक्षक विजय धुर्रा ने कहा कि युग के आदि में असी,मसी, कृषि, वाणिज्य, विद्या व शिल्प का उपदेश देने वाले भगवान ऋषभ देव ने इस युग को मानवता का अमर संदेश दिया, जिससे समुची मानवता को अपने जीवन यापन करने का मार्ग मिला। उधर अतिशय क्षेत्र थूबोन जी में भी भगवान का निर्वाण कल्याणक पूरे भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया।