महात्मा गांधी को याद किया
रायसेन. जिला मुख्यालय पर शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान ने महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनको विचारों को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महांमत्री नारायण सिंह ठाकुर, जिला महांमत्री रेहान खान, प्रवक्ता मजहर कबीर, विजय सिंह राठौर, दौलत सेन, माखन मेघवंशी, ब्रजेश चतुर्वेदी, हकीम उद्द्बीन मंसूरी, राजू राठौर, पार्षद इकबाल अहमद, भगवानदास लोहट, जावेद अहमद, संदीप मालवीय, जावेद कदीर, हसीब हिन्दुस्तानी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है।