भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गुरुवार को प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित महामाया चौक पर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नितियों के खिलाफ धरना दिया। धरना आंदोलन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य पदम सिंह ठाकुर एवं जंयत डागा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ सदैव से भेदभाव करती आई है। कृषि कार्य के समय डीजल के मूल्य बढाना, खाद्य बीज, यूरिया का वितरण मप्र किसानों को देर से और कम मात्रा में किया जाता है। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोयाबीन कि क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि किसानों को वितरित की जा रही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा मुआवजें के लिए बजट मांगने के बाद भी मप्र सरकार को सहयोग नहीं किया। किसान मोर्चा धरने के माध्यम से यह मांग करता है कि शासकीय कर्मचारियों के तरह किसान के ६० वर्ष पूर्ण होने पर पेंशन राशि प्रदान की जाए। कृषि कार्य करते समय किसान की मृत्यु होने पर कर्मचारियों की तरह क्षतिपूर्ति राशि दी जानी चाहिए। कृषि कार्य के लिए किसान को डीजल, अनुदान के साथ मिलना चाहिए एवं केंद्र सरकार एवं खाद्य, यूरिया, डीएपी एवं खाली बारदाना समय पर उपलब्ध होना चाहिए। कार्यक्रम में माखन सिंह परमार, उमाशंकर राजपूत, वीरेन्द्र मीणा, नेतराम कौरव, तेजसिंह नागर, मानसिंह राजपूत, राजेश पंथी ने भी संबोधित किया।
धरना आंदोलन में मंडल अध्यक्ष निरपत सिंह लोधी, श्रीकिशन गौर, प्रेमनारायण मीणा, अशोक राठौर, राममोहन बघेल, मूरत सिंह ठाकुर, रामबाबू दांगी, एमएल ठाकुर, राजेश घोषी, गुड्डा बघेल, मेहरबान सिंह बघेल, बफी पटेल, मलखान सिंह, सुनील शर्मा, रमेश शर्मा, कामता राजौरिया केशव चौबे सहित किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
रायसेन। महामाया चौक पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया गया।
केंद्र सरकार की नीतियों पर जताया विरोध