पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजल्ट सुधारने चल रही कवायद

रिजल्ट सुधारने चल रही कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन - दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट सुधारने की कवायद चल रही है। इस कवायद के तहत जहां स्कूलों में निदानात्मक कक्षाएं लगाई जा रही हैं, वहीं ज्ञानपुंज दल के सदस्य स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक लाने के टिप्स दे रहे हैं।
जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम ज्यादा संतोषजनक नहीं रहा। कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम तो ४०-५० फीसदी ही रहा। इस परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग को असमंजस में डाल दिया है। विभाग के अधिकारी अब हर हाल में रिजल्ट सुधारने की दिशा में ध्यान दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार कराए गए मॉडल प्रश्न पत्र के आधार पर बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। वहीं ज्ञानपुंज के सदस्य भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के साथ शिक्षकों को भी मार्गदर्शन दे रहे हैं, ताकि वार्षिक परीक्षा में रिजल्ट सुधर जाए। इसके अलावा बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के बारे में भी समझाया जा रहा है।
बैठक में दिए दिशा निर्देश : लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक पीआर तिवारी ने बुधवार को बेगमगंज में अद्र्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की । इस बैठक में श्री तिवारी ने प्राचार्यों और बीईओ सहित अन्य अधिकारियों को रिजल्ट सुधारने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किए गए ब्लू प्रिंट के आधार पर बच्चों की तैयारी कराने और नियमित निदानात्मक कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में बीईओ, प्राचार्य और ज्ञानपुंज दल के सदस्य उपास्थित रहे।