पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाप्रबंधक पर उठी उंगली तो पेश की अपनी सफाई

महाप्रबंधक पर उठी उंगली तो पेश की अपनी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन की एमई शाखा में हुए तीन करोड़ रुपए के गबन के मामले में महाप्रबंधक पीएम धनवाल ने संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग भोपाल को एक पत्र लिखकर जांच प्रतिवेदन को निरस्त करने की गुजारिश की है।
उक्त गबन की जांच कराने के लिए कलेक्टर जेके जैन द्वारा रायसेन के सहकारिता आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर एक कमेटी बनाई थी। इस जांच कमेटी द्वारा तीन करोड़ के गबन के मामले में एमई शाखा के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों को दोषी माना है। साथ ही बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल पर भी उंगली उठाई है और उन्हें यहां से स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। इस सिफारिश के बाद महाप्रबंधक श्री धनवाल ने अपनी सफाई संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग भोपाल को एक पत्र के माध्यम से दी है।