- Hindi News
- नशे के खिलाफ संकल्प पत्र भरवाकर निकाली रैली
नशे के खिलाफ संकल्प पत्र भरवाकर निकाली रैली
निज संवाददाता - बेगमगंज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुलिस विभाग द्वारा मद्य निषेध संकल्प दिवस पर पुलिस जवानों सहित आम नागरिकों से किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। संकल्प पत्र पर एक व्यक्ति ने संकल्प लिया तो दूसरे व्यक्ति ने उसके गवाह रहने की पुष्टि की।
नगर में रैली निकालकर लोगों को नशा नहीं करने देने का संदेश दिया। थाना परिसर से महर्षि कान्वेंट एवं उत्कृष्ट स्कूल के छात्र छात्राओं,नगर रक्षा समिति सदस्यों द्वारा नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए एक रैली को एसडीओपी गिरीश बोहरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मागदर्शन टीआई अरविंद कुमार रघुवंशी,उत्कृष्ट प्राचार्य सीएस सोलंकी एवं सियावास स्वावल बी संस्था के पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष डा. टीआर कुश्वाहा,अभिषेक जैन चिंटू, विक्रमसिंह ठाकुर, पीटीआई रामगोपाल नेमा,राशिद खान सहित काफी सं या में विद्यार्थी एवं लोग शामिल हुए, आभार प्रदर्शन टीआई अरविंद सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया।
दिलाया नशा विरोधी संकल्प: रैली थाना परिसर से शुरू होकर विभिन मार्गों से मद्य निषेध से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को नशा ना करने का संदेश देते हुए थाना प्रंागण पहुंची। यहां पर मद्य निषेध पर बोलते हुए कृषि मंडी समिति उपाध्यक्ष नेतीशरण भार्गव, डा.रवि शर्मा, सीताराम सोनी,प्राचार्य सीएस सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में एसडीओपी गिरीश बोहरे ने नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर संकल्प दिलाया।
स्लोगन पर मिले पुरस्कार : पुलिस विभाग से 30 एवं आम लोगों द्वारा 250 संकल्प पत्र भरे गए। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता में स्लोगन शराब पीना छोड़ दो,शराब की बोतल फोड़ दो पर प्रथम स्थान कृतिका ठाकुर को मिला। द्वितीय स्थान पूजा धाकड़ को उनके स्लोगन नशा से नाश होता है तनमन धन का विनाश होता है, के लिए मिला। जिसने किया नशा उसकी बिगड़ी दशा स्लोगन पर सौरभ गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई
बाड़ी - जनपद पंचायत के कार्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें लोक कल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ आरएस श्रीवास्तव ने मौजूद लोगों व नागरिकों को मद्यपान पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प दिलाया। इस संबंध में सभी सचिवों को अवगत कराया कि अपनी-अपनी पंचायत में मद्यपान को प्रतिबंधित किया जाए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला पटेल, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान, सदस्य श्रवण पटेल, सरपंच भगवानदास, तुलसीराम, मनमोहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बेगमगंज। मद्य निषेध को लेकर शहर में निकाली जागरूकता रैली।
लोगों से नशा नहीं करने के लिए भरवाए गए संकल्प पत्र, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली