- Hindi News
- मेंटेनेंस के नाम पर 8 घंटे तक बिजली कटौती
मेंटेनेंस के नाम पर 8 घंटे तक बिजली कटौती
निज संवाददाता - बरेली
बिजली की व्यवस्था सुधारने के काम में भले ही अब कुछ तेजी दिखाई दे रही है, लेकिन करीब छह महीने से चली आ रही किल्लत से लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। काम के नाम पर करीब आठ घंटे से ज्यादा की अघोषित कटौती मुसीबत बनी हुई है। बिजली कंपनी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहते हैं।
नगर में दिन में करीब दस बजे से बिजली बंद हो जाती है। आमतौर पर शाम पांच बजे से बिजली की सप्लाई प्रारंभ हो पाती है। इसके बाद भी कभी भी अचानक शहर अंधेरे में डूब जाता है।
ठीक से नहीं देते जवाब
बेतहाशा बिजली के गायब रहने से लोगों की दिनचर्या और कारोबार तो प्रभावित हो ही रहे हैं, सरकारी द तरों के कंप्यूटर बंद हो जाने से वहां भी ज्यादा काम नहीं हो पा रहे हैं। लक्ष्मीनारायण राजपूत, श्याम ठाकुर, रामविलोचन शर्मा और रविशंकर आदि ने बताया कि बिजली कंपनी के दफतर जाते हैं तो उन्हे ठीक से जवाब नहीं दिया जाता। इस संबंध में जब बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक एससी शुक्ला से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि मेरा ट्रांसफर हो चुका है। अब नए अधिकारी आकर ही इस बारे में कुछ बताएंगे।