नर्मदा महापुराण आज से शुरू होगी
बरेली - नर्मदा जयंती पर्व पर श्रीरेवा मंदिर, अलीगंज में ब्रह्मचारी पंडित विष्णुदत्तजी शास्त्री शुक्रवार से नर्मदा महापुराण का वाचन करेंगे। 4 फरवरी बसंत पंचमी को यहां विद्यार्थियों को ब्राह्मी पिलाई जाएगी और 6 फरवरी नर्मदा जयंती को कथा के समापन के साथ ही शाम को मां नर्मदा का पूजन एवं दीपदान का आयोजन होगा। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा।