पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैड के ड्रीम कैंप में एडवेंचर ही एडवेंचर

मैड के ड्रीम कैंप में एडवेंचर ही एडवेंचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. भोपाल
स्टूडेंट्स एक्टिविटी ग्रुप ‘मेक अ डिफरेंस’ ((मैड)) की ओर से रायसेन रोड स्थित समरधा जंगल कैंप में दो दिवसीय ड्रीम कैंप शुरू हुआ। यह डे-नाइट कैंप में स्लम एरिया और शेल्टर होम्स के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। ड्रीम कैंप लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया है। उन्होंने टैंट में रुककर कैंप का मजा लिया। पहले दिन कैंप में एडवेंचर एक्टिविटी में ट्रैकिंग, मंकी क्रॉलिंग और कमांडो नेट पर चढऩा हुआ। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से इन एडवेंचर एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट किया। स्लम के इन बच्चों के लिए इस तरह के एडवेंचर गेम्स में भाग लेना एक नया अनुभव रहा। इसके बाद मास्क मेकिंग वर्कशॉप हुई। इसमें बच्चों ने डिफरेंट शेप के मास्क बनाकर उन पर कलर किया। साथ ही सेलेड डेकोरेशन में बच्चों ने सेलेड को डेकोरेट करना सीखा। रात को कैंप फायर में बच्चों ने कल्चरल एक्टिविटीज कीं।