पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल सरकारी अस्पतालों में नहीं मिलेगा उपचार

कल सरकारी अस्पतालों में नहीं मिलेगा उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आलीाराजपुर/झाबुआ
लखनादौन में पुलिस द्वारा मेडिकल स्टॉफ के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में झाबुआ-आलीराजपुर के सरकारी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। झाबुआ में बुधवार को जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश संबंधी आवेदन सीएमएचओ और सिविल सर्जन को सौंप दिया।
३१ जनवरी को सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिलेगा। डॉक्टर चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर इस दिन अवकाश पर रहेंगे। आलीराजपुर जिले के करीब ५५ डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देंगे। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाने की आशंका है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. पीके ढोके का कहना है इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों की चर्चा भोपाल में चल रही है। जबकि झाबुआ जिला मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नटवरसिंह राठौर ने बताया लखनादौन में मेडिकल स्टॉफ पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कर एफआईआर वापस लेने की मांग की है। दूसरी ओर डॉ. बीएस बघेल, डॉ. एके पटेल, डॉ. जगदीश मुजाल्दा, डॉ. एके दुबे सहित जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने सिविल सर्जन डॉ. कौशल को आवेदन सौंप अवकाश की जानकारी दी।




हड़ताल को दिया समर्थन

मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ झाबुआ की बैठक रखी गई जिसमें अखिल भारतीय एड्स नियंत्रण एसोसिएशन के आह्वान पर संविदा एड्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को नैतिक समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नटवरसिंह राठौर, किरणकांत पंवार, सुरैया पठान, शांति मसीह, कमला व्यास, प्रवेश कुमार सक्सेना, कैलाश सीनम आदि मौजूद थे।