अस्पताल के विकास पर 38 लाख खर्च
शिवपुरी - जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2013-14 में 71 लाख 61 हजार 144 रुपए की आय एकत्र की गई है जिसमें से 38 लाख 83 हजार 272 रुपए की राशि विकास गतिविधियों पर व्यय की गई है। व्यय की राशि का अनुमोदन कलेक्टर आरके जैन की अध्यक्षता वाली समिति की माध्यम से कर लिया गया है। अनुमोदन के दौरान 13 जून 2013 से 9 जनवरी 2014 में हुए आय-व्यय का लेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि इस अवधि में कर्मचारियों का मानदेय, आदर्श मैटरनिटी विंग हेतु नवीन एसी विथ स्टेब्लाइजर क्रय, लाउंड्री आउटसोस्र्ड, कंप्यूटरीकृत आउटसोस्र्ड व्यवस्था पेयजल व्यवस्था, पीओएल ट्यूबवेल मरम्मत/एसी मरम्मत/सर्विसिंग विद्युत सामग्री क्रय में, सिलिंग फेन, कूलर बाइंडिंग/मरम्मत जनरेटरों हेतु नवीन बैटरी/सामग्री क्रय जनरेटर मरम्मत एवं सर्विसिंग सामग्री, स्ट्रेचर व्हील चेयर आदि मरम्मत/रिपेयरिंग पर कुल 38 लाख राशि का अनुमोदन किया गया है।