- Hindi News
- चुनाव तैयारियों की बैठक से नदारद रहे भाजपा नेता
चुनाव तैयारियों की बैठक से नदारद रहे भाजपा नेता
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।
महज दो मंडल अध्यक्ष शामिल हुए बैठक में: भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक में केवल दो ही मंडल अध्यक्ष पहुंचे। बैठक में विजयपुर मंडल अध्यक्ष अरङ्क्षवद सिंह जादौन और वीरपुर मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भाग लिया। जबकि श्योपुर, मानपुर, कराहल, प्रेमसर, बड़ौदा के मंडल अध्यक्ष गायब रहे। खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
इन अभियानों को लेकर दी नसीहत: मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के पालक और संयोजक ने बैठक में भाजपाईयों को प्रमुख अभियानों की तैयारी में जुट जाने की नसीहत दी। नेताद्वय ने कहा कि 1 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में 5 हजार गिरफ्तारी का लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही भाजपा के 1 वोट-1 नोट कार्यक्रम को भी सफल बनाएं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए मिट्टी और लोहा एकत्रीकरण का कार्यक्रम भी प्रमुखता के साथ अंजाम दें।
मैं बाहर आया हूं
॥मैं निजी काम से श्योपुर से बाहर आया हूं। इसलिए बैठक मेें शामिल नहीं हो पाया। मैंने पालक और संयोजक को फोन पर बैठक में शामिल नहीं होने की बात बता दी थी।
महावीर सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्योपुर
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के पालक और संयोजक ने ली थीं बैठक।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में चंद भाजपाई ही पहुंचे। बैठक से खुद भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया सहित कई मंडल अध्यक्ष नदारद रहे। यहां बैठक मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के पालक दुर्गालाल विजय और संयोजक केदार सिंह यादव ने ली थी। उम्मीद के अनुरूप भाजपाईयों की उपस्थिति नहीं होने के कारण यह बैठक रस्म अदायगी में ही सिमटकर रह गई।
दोपहर 1 बजे से शुरू हुई बैठक में पालक दुर्गालाल विजय और संयोजक केदार सिंह यादव तो समय पर पहुंचे गए, लेकिन बैठक में एक घंटे बाद दोपहर 2 बजे तक अपेक्षित भाजपाई नहीं पहुंच सकें। तकरीबन एक दर्जन भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही यह बैठक आयोजित हुई। मुरैना से आए संयोजक केदार सिंह भी भाजपाईयों की मौजूदगी को देखकर चौंक गए। उन्होंने भाजपाईयों से कहा कि बैठक में उपस्थिति काफी कम है, लेकिन जो भी भाजपाई बैठक में आए हैं वे लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। लिहाजा बैठक में प्रमुख भाजपा नेताओं के नहीं पहुंचने के कारण पालक और संयोजक ने भी कुछ देर में यह बैठक निपटा दी।