पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली शिवपुरी हाईवे पर जान जोखिम में डाल कर व्यापारी कर रहे कारोबार

पाली-शिवपुरी हाईवे पर जान जोखिम में डाल कर व्यापारी कर रहे कारोबार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे का मार्ग हुआ संकुचित, तीन दिन पहले हो चुका है हादसा।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
शहर से निकले पाली-शिवपुरी हाईवे पर अवैध तरीके से कब्जे करने के बाद लोग कारोबार कर रहे हैं। सलापुरा नहर पर तो कारोबार कर रहे लोगों ने सीमा ही तोड़ दी है। यहां जान जोखिम में डालकर दुकानदारों ने हाईवे की सड़क से सटकर ही अपनी दुकानें सजा रखी है। इन दुकानदारों को हादसे घटित होने का जरा भी भय नहीं है। जबकि वाहन चालक जरा भी चूके तो यहां कभी भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है। एक सप्ताह पहले तहसीलदार प्रदीप शर्मा के नेतृत्व वाली एक मदाखलत टीम यहां एक अवैध दुकान निर्माण को तो रोक आई, लेकिन इन दुकानदारों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब आलम यह है कि दुकानदारों ने हाईवे किनारे पूरी तरह कब्जा कर लिया है, जिससे उनकी और राहगीरों की जान खतरे में बनी रहती है।



पाली-शिवपुरी हाईवे सलापुरा नहर के पास लगी हुई दुकानें।

फुटपाथ पर किया कब्जा

शिवपुरी-पाली हाईवे पर यह स्थिति शहर के सलापुरा नहर के पास निर्मित है। सड़क के दोनों तरफ सब्जियां, फल , मूंगफली और चाय-नाश्ते की बिक्री करने वालों ने कब्जे जमा रखे हैं। तकरीबन बीस से ज्यादा दुकानें यहां लगी है। दुकानदारों में कब्जे करने की होड़ यह है कि उन्होंने सारा फुटपाथ कब्जा लिया है। अब सड़क पर ही आने को हैं। दुकानों के कारण यहां सुबह से ही भीड़-भाड़ का आलम शुरू हो जाता है, जिससे हमेश दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, बावजूद इसके दुकानदारों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।

हाल ही में हो चुका है हादसा

सलापुरा नहर पर हाईवे के संकुचित होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। तीन दिन पूर्व एक ट्रक बेकाबू होकर दुकान में घुस गया था। हालांकि रात्रि का वक्त होने से इसमें कोई क्षति नहीं पहुंची। लेकिन इस हादसे ने स्थानीय निवासियों की चिंताएं बढ़ा दी है। आसपास रहने वाले कई दुकानदारों और नागरिकों ने जिला व नगर प्रशासन का ध्यान इस तरफ दिलाते हुए सड़क किनारे अस्थायी कब्जा जमाने वाले दुकानदारों को हटाए जाने की तत्काल जरूरत बताई है।



हाईवे पर कारोबार - एक हफ्ते पहले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन कर चुका है कार्रवाई

हाईवे से जल्द ही हटवाएंगे दुकानदारों को

॥सलापुरा नहर पर दुकानबबदारों ने इस हद तक कब्जा कर लिया है तो हम निश्चित ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जल्द ही सभी दुकानदारों को यहां से हटवाएंगे।ञ्जञ्ज

प्रदीप शर्मा, तहसीलदार श्योपुर