- Hindi News
- गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
गणतंत्र दिवस के गरिमा मय समारोह में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ध्वजारोहण करेंगे। यहां जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। अपर कलेक्टर डीके मौर्य ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान गाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। तदुपरांत
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक पाठक का सम्मान होगा। फिर एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, जवाहर नवोदय विद्यालय, सहरिया प्रशिक्षित युवा दल और केन्द्रीय विद्यालय के अलावा विभिन्न विद्यालयों आदि की टुकडिय़ां परेड में भाग लेंगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक और मनोहारी झांकियां भी निकाली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश जाएंगे। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि पुरस्कार भेंट करेंगे।
भारत पर्व का आयोजन 26 को, प्रदर्शनी भी लगेगी
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
जिला मुख्यालय पर भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के सहायक आयुक्त जेपी राठौर ने बताया कि इस दौरान जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसके लिए एसडीएम श्योपुर और संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।
गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में मिलेगा विशेष भोज
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के साथ-साथ सहायता प्राप्त मदरसों के विद्यार्थियों को विशेष भोज में सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलवा तथा इसके साथ लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक 30 को
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक आगामी 30 जनवरी को क्रमश: दोपहर 1 बजे एवं 2 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के कार्यवाही विवरण पर चर्चा की जाकर माह दिसम्बर 2013 के आय व्यय तथा अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जाकर, लोक निर्माण, जलसंसाधन, मर्यादा अभियान, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, की समीक्षा की जाएगी।
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 जनवरी 2014 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोडऩे के निर्देश दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि श्योपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेलों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोडऩे के लिए नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
भाजपा महिला मोर्चा कल मनाएगी राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा कल 25 जनवरी को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रानू रावत ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी होंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष मीरा गर्ग मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा करेगी। श्रीमती रावत ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
श्योपुर - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ध्वजारोहण करेंगे। यहां जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। अपर कलेक्टर डीके मौर्य ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान गाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। तदुपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक पाठक का सम्मान होगा। फिर एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, जवाहर नवोदय विद्यालय, सहरिया प्रशिक्षित युवा दल और केन्द्रीय विद्यालय के अलावा विभिन्न विद्यालयों आदि की टुकडिय़ां परेड में भाग लेंगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक और मनोहारी झांकियां भी निकाली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश जाएंगे। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि पुरस्कार भेंट करेंगे।