पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड परिसर में टूटा बिजली का तार, मची अफरातफरी

बस स्टैंड परिसर में टूटा बिजली का तार, मची अफरातफरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत लाइनों के जर्जर होने के कारण आए दिन हो रही घटनाएं।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
शहर के पंडित दीनदयाल एकीकृत बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को विद्युत लाइन का तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में जर्जर विद्युत लाइनों के कारण आए दिन घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद जर्जर लाइनों को बदला नहीं जा सका है। आज दोपहर एक बजे बस स्टैंड परिसर में उस वक्त लोगों में अफरातफरी फैल गई जब बिजली का तार टूट कर जमीन पर आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली कंपनी के दफ्तर में फोन करके सूचना दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान बिजली प्रवाहित तार से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। मालूम हो कि दो दिन पहले इस संबंध में दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी। तब बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने एक दो दिन में जर्जर लाइनों को बदलवाने का कार्य कराने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। नतीजन समूचे परिसर में लटकती विद्युत लाइनों के कारण लोग आशंकित रहते है। बस आपरेटर मनोज अग्रवाल एवं महावीर शर्मा का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में एक क्षतिग्रस्त खंभा कभी भी टूटकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।