पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर सीईओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां, तीन की वेतनवृद्धि रोकी

कलेक्टर-सीईओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां, तीन की वेतनवृद्धि रोकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर-सीईओ ने किया ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालयों का निरीक्षण।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
गुरुवार को कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल और जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने संयुक्त रूप से ग्राम ढोटी और ढेंगदा में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ढोटी के सहायक अध्यापक बुंदु खां, पटवारी गजानन्द शर्मा और ग्राम पंचायत सचिव दिनेश वर्मा की कार्य में अनियमितता और लापरवाही बरतने पर असंचयी प्रभाव से एक- एक वेतनवृद्धि रोक दी गई।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यहां अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्कूल, ग्राम पंचायत, उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहना चाहिए। जबकि सीईओ एचपी वर्मा ने कहा कि 21 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तैयार की जा रही सूची का वाचन करने के अलावा विभिन्न प्रकार के कार्य की मैदानी सुविधाओं का अनुमोदन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं सीईओ ने ग्राम ढेंगदा में ग्रामसभा की कार्यवाही का जायजा लिया। इस दौरान सभी मैदानी कर्मचारी उपस्थित मिले।



निरीक्षण करते कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल।