पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर बोले ३१ तक प्रकरण स्वीकृत करो, १५ फरवरी तक लोन बंटवाओ

कमिश्नर बोले- ३१ तक प्रकरण स्वीकृत करो, १५ फरवरी तक लोन बंटवाओ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं की धीमी गति पर अफसरों को लगाई फटकार।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
चंबल कमिश्नर शिवानंद दुबे ने शुक्रवार को यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के क्रियान्वयन की सुस्त गति सामने आने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर आला अफसरों से बोले कि तुम्हारा काम बैंकों को प्रकरण भेजने का नहीं, स्वीकृत कराने का है। इसलिए बैंकों में जाओ और प्रकरणों को स्वीकृत कराओ। हर हाल में 31 जनवरी तक सारे प्रकरण स्वीकृत होकर 15 फरवरी तक लोन बंट जाना चाहिए।
दरअसल मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को 470 प्रकरणों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के मुकाबले विभाग के द्वारा 938 प्रकरण बैंकों को भेज दिए गए हैं। बैंकों ने अभी महज 100 के आसपास ही प्रकरण स्वीकृत कर आधे मामलों में ही लोन का वितरण किया है। कमिश्नर युवा स्वरोजगार योजना के क्रियान्वयन की धीमी गति जानकर हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी संबंधित बैंकों में आमद दें और सारे प्रकरण स्वीकृत कराकर लोन का बांटना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा कमिश्नर ने आदिम जाति विभाग की टंट्याभील योजना, विमुक्त घुमक्कड़ जाति योजना और मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक योजना के मामलों में भी 15 फरवरी तक ऋण बांटने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बैठक में आला अफसरों को हिदायत दी कि वे राज्य शासन की 100 दिवसीय कार्य योजना का क्रियान्वयन गंभीरता के साथ करें। बैठक में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल, पुलिस अधीक्षक डीके सिंह, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, डीएफओ सामान्य आरएस अलावा, कूनो आरके मिश्रा सहित कई विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।