पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमाओं की चौकसी बढ़ाई, शहर के होटलों को खंगाला

सीमाओं की चौकसी बढ़ाई, शहर के होटलों को खंगाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के संवेदशील स्थानों की तलाशी लेने पहुंची पुलिस, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय त्यौहार को लेकर जिले की पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने जहां सीमाओं की चौकसी बढ़ा दी है। वहीं शहर में भी चैकिंग शुरू कर दी है। वाहनों के साथ ही होटल, धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों की पुलिस खबर ले रही है।
एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी तारतम्य में पुलिस यहां मुस्तैद हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर दिए हैं। जिले में प्रवेश करने और यहां से जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। राजस्थान की सीमा पर स्थित सामरसा, मकड़ावदा आदि जगहों पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही है। इसके अलावा शहर में भी नाकेबंदी का इंतजाम किया गया है। एसडीओपी भदौरिया ने बताया कि शहर में वाहनों की तो तलाशी ली ही जा रही है। साथ ही होटल, धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसडीओपी ने होटल और धर्मशाला संचालकों को संदिग्ध लोगों के रुकने की खबर पुलिस को देने की हिदायत भी दी है।




होटल में पूछताछ करते एसडीओपी अशोक भदौरिया।