पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतें होंगी हाईटेक, अब आसानी से मिलेगी खसरा खतौनी की नकल

पंचायतें होंगी हाईटेक, अब आसानी से मिलेगी खसरा-खतौनी की नकल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी

जिले की ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत पंचायत संचालनालय भोपाल द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिए कंप्यूटर सामग्री भेजी गई है। इस सामग्री में एलसीडी, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर आदि सामग्री आई हैं जो ग्राम पंचायतों को जिला स्तर से भेजी जा रही है। इस ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत स्तर का पूरा डाटा ऑनलाइन फीडिंग कर संधारित किया जाएगा। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सारे रिकॉर्ड इस कंप्यूटर के माध्यम से सुरक्षित रखे जाएंगे। भोपाल से लघु उद्योग निगम के माध्यम से पंचायत विभाग द्वारा यह सामग्री क्रय की गई है। एक से डेढ़ लाख रुपए तक की यह सामग्री पंचायतवार क्रय की गई है।



ई गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत लाए गए कंप्यूटरों को ट्रक से उतारते मजदूर।

सभी पंचायतों को दे रहे हैं कंप्यूटर सामग्री

॥ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह कम्प्यूटर सामग्री प्रदाय की जा रही है। पंचायत स्तर पर ही ग्रामीणों को इससे काफी सुविधाएं मिलेंगी। भोपाल से ही यह सामग्री आई है, जिसे प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर सचिवों को बांटा जा रहा है। ञ्जञ्ज

केके शर्मा, परियोजना अधिकारी, पंचायत शिवपुरी

रोजगार सहायक चलाएंगे कंप्यूटर

ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने के इस प्रोजेक्ट में कंप्यूटर चलाने का काम ग्राम पंचायत सचिवों के साथ-साथ रोजगार सहायकों के माध्यमों से होगा। पंचायत सचिवों को कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण बीते दिनों दिया जा चुका है, जबकि रोजगार सहायकों की भर्ती कम्प्यूटर डिप्लोमा के आधार पर ही की गई है।



बनेंगे नए 83 पंचायत भवन

ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत खरीदी गई कंप्यूटर सामग्री ग्राम पंचायत भवन में रखी जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में भवन नहीं है या खराब स्थिति में है वहां नए भवन बनाए जाएंगे। जिला पंचायत से 83 ग्राम पंचायतों में नए भवन बनाने की स्वीकृति दे दी गई है, जिसमें क्लस्टर वाले पंचायत मुख्यालय पर 14.85 लाख और साधारण ग्राम पंचायतों में 12.85 लाख की लागत से पंचायत भवन बनेंगे।



यह मिलेंगी सुविधाएं

: ई-गवर्नेस के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड इन कंप्यूटरों के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

: ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों का राजस्व रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।

: पटवारी इन कंप्यूटरों के माध्यम से ही किसानों को खसरा, खतौनी की नकल प्रदाय कर सकेंगे।

: विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में पंचायत वार कितने लोग हैं, इससे डाटा ऑनलाइन किया जाएगा।

: इन कंप्यूटरों के माध्यम से अनाजों की रेट भी किसान जान सकेंगे।







सकारात्मक पहल

ग्रामीणों के कामकाज को हाईटेक तरीके से निपटाने के लिए पंचायतवार की गई कम्प्यूटर व अन्य सामग्री की खरीदी।