पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के उद्घाटन में विवाद, दो पक्षों में फायरिंग

स्कूल के उद्घाटन में विवाद, दो पक्षों में फायरिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चगोहद के अलोरी गांव की घटना, विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम के बीच से ही लौट गए राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य
भास्कर संवाददाता - भिंड
गोहद के अलोरी गांव में शुक्रवार को एक प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री लाल सिंह आर्य के सामने शिलापट्टिका पर अपना नाम अंकित कराने को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व उपसरपंच के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख श्री आर्य उद्घाटन किए बिना कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। उनके निकलते ही दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। एसडीओपी का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है, मौके पर टीम भेज दी गई है।
गोहद के अलोरी में जिस जमीन पर स्कूल बना है, वह जमीन गांव के पूर्व उपसरपंच रूप सिंह ने दान में दी थी। लेकिन जब शुक्रवार को वे स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे तो शिला पट्टिका से उनका नाम नदारद था। गांव के वर्तमान सरपंच महेश गुर्जर ने शिलापट्टिका पर उपसरपंच का नाम अंकित करवाने के बजाय अपना नाम अंकित करवा दिया। इस पर पूर्व उपसरपंच ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब स्कूल के लिए जमीन मैंने दान में दी है तो पट्टिका में मेरा भी नाम होना चाहिए। शेष - पेज 12 पर