क्रबालिकाएं अनुशासित होकर आगे बढ़ेंञ्ज
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
शहर के शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य एमएल गर्ग ने छात्राओं से कहा कि वे अनुशासित होकर पढ़ाई करें।
प्राचार्य श्री गर्ग ने कहा कि आधुनिक दौर में बेटियां किसी भी मामले में पीछे नहीं है। टेक्नालॉजी हो या फिर बिजनेस। हर क्षेत्र में बेटियां एक नया मुकाम छू रही है। राजनीति में भी कई महिलाएं देश का नाम रोशन कर ही है। उन्होंने कहा कि सफल इंसान बनने के लिए अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासन के साथ ही कर्तव्यनिष्ठा भी बेहद जरूरी है। गर्ग ने कहा कि बालिकाएं पढ़कर लिखकर अपने माता-पिता के साथ ही समाज का नाम रोशन करें। इस मौके पर छात्राओं को बालिका शिक्षा की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक एसके गर्ग, एमपी सिंह हाड़ा, पीसी माहौर, माधुरी गुप्ता, भावना शर्मा, तृप्ति शुक्ला आदि मौजूद थे।