- Hindi News
- गांव गांव पहुंचेंगे किसान संघ के पदाधिकारी
गांव-गांव पहुंचेंगे किसान संघ के पदाधिकारी
श्योपुर - भारतीय किसान संघ के द्वारा आगामी 1 फरवरी से 7 फरवरी तक किसान संदेश कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान के तहत किसान संघ के पदाधिकारी गांव-गांव में पहुंचेंगे। इस दौरान किसानों की समस्या को सीधे पीएम-सीएम को चिट्ठी के माध्यम से भेजा जाएगा। किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष डीडी वर्मा ने बताया कि किसान संदेश अभियान के तहत संघ के पदाधिकारी जिले के तकरीबन 360 गांवों में पहुंचेंगे। इस दौरान किसानों से उनकी समस्या को लेकर रूबरू चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत संग्रहित होने वाली किसानों की समस्याओं
को इस बार जिला प्रशासन के समक्ष रखने के बजाय सीधे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचा जाएगा।