पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम कोई भी करो, गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखो, वरना मेरा गुस्सा सीएमओ ने देखा है: यशोधरा राजे

काम कोई भी करो, गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखो, वरना मेरा गुस्सा सीएमओ ने देखा है: यशोधरा राजे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
२५ जनवरी २०१४



पहली बार शिवपुरी आगमन पर उद्योग मंत्री यशोधरा राजे का हुआ स्वागत।

भास्कर संवाददाता - शिवपुरी

शिवपुरी को इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा। फैक्टरियां यहां लगाई जाएंगी। इसके लिए जमीन का चयन जल्द किया जाएगा। मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी व गुना में एबी रोड किनारे इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर बनाया जाएगा। यह बात शुक्रवार को गांधी पार्क के मानस भवन में नागरिक अभिनंदन के दौरान उद्योग मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिवपुरी के लिए अतिमहत्वाकांक्षी जलावर्धन व सीवेज प्रोजेक्ट को इसी साल पूरा किया जाएगा। हालांकि उद्योग धंधों में कुछ समय लग सकता है।

यशोधरा राजे ने कहा कि मैं नगर पालिका के जिम्मेदारों से कहना चाहती हूं कि जो माइक दिया गया है, वह बेहद घटिया है। इसलिए मेरा साफ कहना है कि काम कोई भी करो, गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखो। यहां मंच पर प्रहलाद भारती बैठे हैं, जो दूसरी बार पोहरी से जीतकर आए हैं। चुनाव के समय कई लोग मेरे कान में कहते थे कि पोहरी से दूसरी बार कोई नहीं जीता। लेकिन मुझे जब कोई चुनौती मिलती है तो मैं दोगुनी शक्ति लगाती हूं। माखनलाल राठौर पहले भी विधायक रहे हैं और आगे भी विधायक रहेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत व पूर्व विधायक माखनलाल राठौर मौजूद रहे।



पिछोर . नरवर . कोलारस . पोहरी . करैरा . बदरवास . खानियांधाना . भांडेर . सेवढ़ा . इंदरगढ़ . कराहल . विजयपुर . बड़ौदा

ग्वालियर, शनिवार