- Hindi News
- महिलाओं बेटियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
महिलाओं-बेटियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत।
भास्कर संवाददाता. श्योपुर
शनिवार को नेशनल वोटर-डे कार्यक्रम में अफसरों ने न सिर्फ महिलाओं व बेटियों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। बल्कि नवमतदाताओं को वोटर कार्ड एवं वोटर-डे के पहले आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटील, एसपी डीके सिंह ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने एवं वोट के आधार का बगैर किसी प्रलोभन के सही इस्तेमाल पर बल दिया।
मुख्य कार्यक्रम शासकीय लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में आहूत किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर जीबी पाटील ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता एसपी डीके सिंह ने की। समारोह के मंच पर सीईओ जिपं एचपी वर्मा, उपनिर्वाचन अधिकारी केके गौर, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस सेंगर मौजूद थे। इस मौके पर अफसरों ने कहा कि प्रजातंत्र की अवधारणा अपने आप में सबसे अ\\\'छा कदम है। जिसके तहत जैसी प्रजा वैसा राजा चुने जाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जैसा प्रतिनिधि चुनेंगे, वैसा हमें शासन और प्रशासन प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के पूर्व जागरूकता लाने के लिए श्री हजारेश्वर स्कूल से शासकीय कन्या उमावि श्योपुर तक छात्र-छात्राओं की रैली का आयोजन भी किया गया।