नाले चोक, कॉलोनी में भरा गंदा पानी
नाले चोक, कॉलोनी में भरा गंदा पानी
श्योपुर. शहर के पाली-शिवपुरी हाईवे पर बनाए गए नालों में जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण नालों का पानी निकलकर सड़कों पर भर रहा है। यहां पीली कोठी के सामने और एफसीआई गोदाम के पास तो नालों का पानी निकलकर कॉलोनी की बीच सड़क पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि एमपीआरडीसी के द्वारा यहां शिवपुरी रोड सफेद चबूतरा से सलापुरा नहर तक नाला निर्माण के दौरान कई खामियां बरती गई हैं। अभी तक तो निर्माण एजेंसी यहां से जलनिकासी के प्रबंध नहीं करा पाई है। यही वजह है कि इन नालों में पानी भरने के बाद जमा हो रहा है। कॉलोनी के मैन रास्ते पर नालों का पानी पहुंच गया है। जिस कारण यहां से लोग सुरक्षित तरीके से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।