पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सच्ची जनसेवक और देशभक्त थीं राजमाता’

‘सच्ची जनसेवक और देशभक्त थीं राजमाता’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘स\\\'ची जनसेवक और देशभक्त थीं राजमाता’
श्योपुर. स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया स\\\'ची जनसेवक के साथ-साथ देशभक्त थीं। वे राजनीति के दौरान देश सेवा के लिए समर्पित रहीं। इसलिए उन्हें सौम्यता की मूर्ति और साध्वी कहा जाता है। यह बात नगरपालिका दतिया की अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह ने कही। वे भाजपा कार्यालय पर स्व. सिंधिया की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी ने की। कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि स्व. राजमाता सिंधिया का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए।