पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्र खुल रहे न पहुंच रहा पोषण आहार

आंगनबाड़ी केंद्र खुल रहे न पहुंच रहा पोषण आहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड - आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर नहीं खुल रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार भी नहीं पहुंच रहा है। परियोजना अधिकारी मॉनीटरिंग में लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण करने के दौरान हुआ। इससे पहले भी लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बडिय़ों की शिकायतें आती रही हैं। १५ दिन पहले ही अटेर परियोजना अधिकारी बलवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कमिश्नर शिवानंद दुबे को प्रस्ताव भेजा गया है। जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए समय पर पोषण आहार नहीं पहुंच रहा है। साथ ही समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र भी नहीं खुल रहे है। उसके अलावा 50 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र तो महीने में सिर्फ 15 दिन खुलती है। इसका खुलासा 25 जनवरी को महिला बाल विकास मंत्री के सामने हुआ। प्रदेश की मंत्री ने साफ तौर पर जिला परियोजना अधिकारियों से कहा है कि अगर सात दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नर ने मॉनीटरिंग के दिए निर्देश : चंबल कमिश्नर शिवानंद दुबे ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिए हैं। उधर महिला बाल विकास अधिकारी श्री जादौन ने बताया कि 2 हजार 22 आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग 58 सुपरवाइजर करेंगे। इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
पोषण आहार भी हो रहा है बर्बाद :महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह से विभागीय कर्मचारियों ने यह भी शिकायत की है, पोषण आहार जिस गोदाम में रखा है, उसमें सीलन है। जिसकी वजह से पोषक तत्व भी समाप्त हो रहे है। उन्होंने पोषण आहार को दूसरी जगह रखने के भी निर्देश दिए हैं।




जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी

॥अटेर परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर जांच की जा रही है। प्रस्ताव मेरे पास आया है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शिवानंद दुबे, चंबल कमिश्नर ग्वालियर

॥आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। परियोजना अधिकारियों से बोला गया है कि अगर लापरवाही बरती गई तो नोटिस थमाए जाएंगे।

डीएस जादौन, महिला बाल विकास अधिकारी भिंड