पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकार्डों की जांच में जुटे अफसर, होगी कार्रवाई

रिकार्डों की जांच में जुटे अफसर, होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भिंड
जिले के भिंड, मेहगांव, अटेर, लहार और गोहद विकासखंडों में पीडीएस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। आए दिन तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक राशन व केरोसिन न मिलने की शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कुछ कंट्रोल संचालकों पर कार्रवाई भी हुई। इसके बाद भी पीडीएस की व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। हालांकि कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती का कहना है कि अभी रिकार्डों की जांच करा रहे हैं इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी एसडीएम के यहां भी पीडीएस को लेकर शिकायते आई हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि कई ग्रामों में पांच-पांच महीने से वितरण नहीं हुआ है और लीड प्रबंधक और सचिव बाजार में माल की कालाबाजारी कर रहे हैं।इस संबंध में भिंड कलेक्टर एम सिबि चक्रवती ने कहा कि पीडीएस में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रिकार्डों की जांच की जा रही है। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
माल का वितरण नहीं तो होगी वसूली : कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में पीडीएस के तहत राशन का वितरण नहीं हुआ है, उन ग्रामों के सचिवों से वसूली कराने के निर्देश दिए गए हैं। कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नही जाएगा।
रूट प्लान तैयार, अब होगा वितरण : कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने कहा कि रूट प्लान तैयार करके एसडीएम ने खाद्य एवं नागरिक विभाग के अधिकारियों को भेज दिया है। दूरी वाले क्षेत्रों में सबसे पहले वितरण कराया जाएगा।