पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ 70३ बच्चे ही कुपोषित, दोबारा बनाइए रिपोर्ट:कलेक्टर

सिर्फ 70३ बच्चे ही कुपोषित, दोबारा बनाइए रिपोर्ट:कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने जताई नाराजगी।
भास्कर संवाददाता - भिंड
जिले में सिर्फ ७०३ बच्चे ही कुपोषित हैं, यह यकीन करने वाला रिकार्ड नहीं है। आप दोबारा से सर्वे कराइए। यह बात सोमवार को कलेक्टोरेट में टीएल की बैठक में कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने महिला बाल विकास अधिकारी डी एस जादौन से कही। महिला बाल विकास विभाग ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती के सामने जिले में 703 बच्चे कुपोषित होने को लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बात को कलेक्टर ने सिरे से खारिज कर दिया। कलेक्टर ने कहा जिले को कुपोषण मुक्त बनाओ, कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं होना चाहिए। अब महिला बाल विकास दोबारा से जिले के सभी ग्रामों में कुपोषित बच्चों का सर्वे कराएगा। इस संबंध में महिला बाल विकास अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को दोबारा चिन्हित करने के निर्देश आज टीएल मीटिंग में दिए है। दोबारा कुपोषितों की सूची तैयार कराई जाएगी।
सात दिन बाद फिर कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट : महिला बाल विकास अधिकारी फरवरी के प्रथम सप्ताह में कुपोषित बच्चों का दोबारा से सर्वे कराकर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया है।



कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के लिए बनाई जाएगी टीम

महिला बाल विकास अधिकारी डी.एस जादौन का कहना है कि कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के लिए टीम का गठन किया जाएगा, इसमें डॉक्टरों के एक दल को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही कुपोषित बच्चों का इलाज मौके पर भी किया जाएगा। इस संबंध में वह सीएमएचओ से बात भी करेंगे।

चाहिए। अब महिला बाल विकास दोबारा से जिले के सभी ग्रामों में कुपोषित बच्चों का सर्वे कराएगा। इस संबंध में महिला बाल विकास अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को दोबारा चिन्हित करने के निर्देश आज टीएल मीटिंग में दिए है। दोबारा कुपोषितों की सूची तैयार कराई जाएगी।

सात दिन बाद फिर कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट : महिला बाल विकास अधिकारी फरवरी के प्रथम सप्ताह में कुपोषित बच्चों का दोबारा से सर्वे कराकर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

टीएल की बैठक में उपस्थित अधिकारी।