- Hindi News
- सरकारी विभागों पर दो करोड़ बकाया रिकवरी में बिजली कंपनी की रुचि नहीं
सरकारी विभागों पर दो करोड़ बकाया रिकवरी में बिजली कंपनी की रुचि नहीं
बिजली कंपनी पर हर साल बढ़ रहा है लाखों रुपए का भार।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
जिले के सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी का दो करोड़ रुपए से अधिक का बिल बकाया है। बावजूद इसके बिजली कंपनी के अफसरों ने इतनी बड़ी रकम की रिकवरी करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
जानकारी के अनुसार जिले के स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग सहित पुलिस प्रशासन ने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की बिजली का उपयोग तो किया लेकिन बिल जमा नहीं किया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों ने भी 68 लाख रुपए की बिजली जलाई लेकिन बिल जमा नहीं किया। बिजली कंपनी द्वारा इन सरकारी विभागों से राशि वसूलने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यही कारण है कि बिजली कंपनी को हर माह लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है।