इम्पीरियल की टीम बनी क्रिकेट विजेता
ग्वालियर - इंटर रोटरी क्लब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्वालियर इम्पीरियल की टीम विजेता बनी। उन्होंने टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मुरैना क्लब को 52 रन से हराकर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट का समापन रोटरी क्लब के गर्वनर आरएस राठी ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार प्रदान कर किया। इस मौके पर धरम कुमार जैन, अमित राठी और राहुल श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे। इम्पीरियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरैना को जीत के लिए 104 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मुरैना 51 रन पर सिमट गई।