- Hindi News
- डबल मर्डर में कांग्रेस नेता रमेश शर्मा से पूछताछ
डबल मर्डर में कांग्रेस नेता रमेश शर्मा से पूछताछ
भास्कर संवाददाता - मुरैना
नेशनल हाईवे पर सिकरौदा नहर पुलिया क्षेत्र में 24-25 दिसंबर की दरमियानी रात हुए दोहरे हत्याकांड को ट्रेस करने के लिए मुरैना पुलिस ने ग्वालियर के कांग्रेस नेता रमेश शर्मा से पूछताछ की है। पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता को सोमवार को मुरैना सिविल लाइन पुलिस थाने बुलाया गया था। यहां उनसे दो घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान एसपी इरशाद वली भी थाने पहुंचे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक शिवम के पिता राजेंद्र बरुआ को भी बयान के लिए मुरैना बुलाया था।
इसलिए हुई पूछताछ
याद रहे, 22 दिसंबर को ग्वालियर में रहने वाले भिंड के प्रॉपर्टी डीलर राहुल शर्मा अपने दोस्त शिवम बरुआ के साथ जयविलास पैलेस में कांग्रेस नेता रमेश शर्मा से मिलने गए थे। आखिरी बार वे कांग्रेस नेता शर्मा के साथ ही देखे गए। उसी रात वे ग्वालियर से गायब हो गए। शेष - पेज 5 पर