- Hindi News
- नाले में पानी निकासी का इंतजाम नहीं, कॉलोनी में भरा रहता पानी
नाले में पानी निकासी का इंतजाम नहीं, कॉलोनी में भरा रहता पानी
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
शहर के पाली-शिवपुरी हाईवे पर बनाए गए नालों में पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण नालों का पानी निकलकर सड़कों पर भर रहा है। यहां पीली कोठी के सामने और एफसीआई गोदाम के पास तो नालों का पानी निकलकर कॉलोनी की बीच सड़क पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि एमआरडीसी के द्वारा यहां शिवपुरी रोड सफेद चबूतरा से सलापुरा नहर तक नाला निर्माण के दौरान कई खामियां बरती गई है। अभी तक तो निर्माण एजेेंसी यहां से पानी निकासी के प्रबंध नहीं करा पाई है। यही वजह है कि इन नालों में पानी भरने के बाद जमा हो रहा है। कॉलोनी के मैन रास्ते पर नालों का पानी पहुंच गया है। जिस कारण यहां से लोग सुरक्षित तरीके से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।
पाली रोड पर चोक नाला, जिससे बह रहा गंदा पानी।