- Hindi News
- सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बालक घायल
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बालक घायल
भास्कर संवाददाता - भिंड
भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र में मानपुरा गांव के पास मंगलवार रात एक बाइक व कार की भिड़ंत हुई। इसमें बाइक सवार महिला व पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल है।
घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई सीबीएस रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। घायल बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और न ही यह पता चल सका कि वे कहां से आ रहे थे?