किसान सभा करेगी कलेक्टोरेट का घेराव
भिंड - मप्र किसान सभा जिला समिति ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव कर आंदोलन 7 फरवरी को करेगी। किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कुशवाह ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिसकी वजह से दो दिवसीय आंदोलन कर घेराव किया जाएगा।
राजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि जिले में किसान सभा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने दौरा शुरू कर दिया है। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की जानकारी भी जिला प्रशासन के अफसरो को दी गई है, लेकिन आज तक मुआवजा को लेकर कोई कार्रवाई नही हुई है। कार्यक्रम में मप्र किसान राज्य सचिव प्रेमनारायण माहौर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
किसान सभा ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन ने ओलावृष्टि को लेकर किया सर्वे में भी खानापूर्ति की है। फसलो का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन के अफसर यह कहते है कि नुकसान ज्यादा नही हुआ है। मुग्र्री पालन, बकरी और भैंस पालन के व्यवसायियों पर भी इसका असर पड़ा है। आंदोलन में मुख्यरूप से नारायण शर्मा, रामलखन डण्डोतिया सहित कई सैंकड़ा लोग उपस्थित रहेंगे।