- Hindi News
- सीईओ का आदेश ताक पर, तबादले के बाद भी जिपं में जमे अधिकारी
सीईओ का आदेश ताक पर, तबादले के बाद भी जिपं में जमे अधिकारी
संविदा के पद पर तैनात दो अधिकारी तबादले के बाद भी विभाग छोडऩे को तैयार नहीं।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा का आदेश मातहतों ने ताक पर रख दिया है। श्योपुर एवं कराहल में संविदा के पद पर तैनात दो अधिकारी तबादला होने के बाद भी विभाग छोडऩे को तैयार नहीं है। रिलीव नहीं होने की दिशा में नवीन पदस्थी वाले विभागों का कामकाज ठप हो रहा है।
जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने एक पखवाड़ा पहले जनपद पंचायत श्योपुर में पदस्थ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार सगर का विजयपुर जनपद के लिए तबादला किया था। जबकि जनपद पंचायत कराहल में पदस्थ उपयंत्री संतोष विश्वकर्मा का श्योपुर जनपद के लिए तबादला किया गया। तबादला आदेश जारी होते ही सीईओ ने दोनों मातहतों को तत्काल ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक संबंधितों ने अपने विभाग को छोड़कर ज्वाइनिंग नहीं दी है। विजयपुर ब्लाक में तो अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कोई भी अधिकारी तैनात नहीं हैं। यहां पदस्थ रामकुमार सक्सेना एक माह पहले ही प्रतिनियुक्ति पर भोपाल जा चुके हैं। ऐसे में शासकीय कामकाज पर काफी असर पड़ रहा है।
जल्द ही रिलीव करवाता हूं
॥मेरे आदेश को तत्काल अमल में लाना था। अगर ऐसा है तो संबंधितों को जल्द ही मैं रिलीव करवाता हूं।ञ्जञ्ज
एचपी वर्मा, सीईओ जिला पंचायत, श्योपुर
जिला पंचायत कार्यालय। फाइल फोटो