पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 लाख की राशि स्वीकृत, बनेगा छात्रावास

19 लाख की राशि स्वीकृत, बनेगा छात्रावास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर - सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2013-14 में प्राप्त आवंटन में से सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा प्रस्तावित एवं अनुमोदित 6 कार्यों के लिए 19 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल द्वारा यह स्वीकृति नगर पालिका श्योपुर में किला रोड स्थित गौतम ब्राह्मण समाज मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये एवं अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा श्योपुर में सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रुपए स्वीकृति किए है। इसी प्रकार बड़ौदा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम बनड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और जनपद पंचायत विजयपुर के ग्राम गोहर में बाबू चौधरी के घर से हरिजन बस्ती की ओर सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।