- Hindi News
- क्रछात्र प्रयासों से करें प्रतिभा का विकासञ्ज
क्रछात्र प्रयासों से करें प्रतिभा का विकासञ्ज
प्रतिभावान छात्र को पुरस्कृत करते विधायक व अन्य अतिथिगण।
महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
विधायक दुर्गालाल विजय ने कहा है कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत की बदौलत प्रतिभा का विकास करें। प्रतिभा का विकास होने पर ही नाम रोशन किया जा सकता है। वे बुधवार को शासकीय पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता एसपी डी के सिंह ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सत्यभानु सिंह चौहान और पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. केएस सेंगर मौजूद थे। समारोह में विधायक ने कहा कि पीजी कॉलेज विकास के मामले में दिनों दिन अग्रसर हो रहा है। यहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए वाकई गौरव की बात है कि महाविद्यालय को संभागभर में अग्रणी स्थान हासिल है। प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 32 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जबकि स्व. जीके श्रीवास्तव स्मृति पदक उत्कृष्ट छात्रा कु.. ज्योति खण्डेलवाल और स्व: अनुराग सिंह चौहान स्मृति पदक मुजीब खान को दिया गया। इससे पूर्व छात्र संघ प्रभारी डॉ. ओपी और क्रीड़ा संयोजक प्रोफेसर अरविंद कुमार दोहरे ने अतिथियों का स्वागत किया।