- Hindi News
- पहले एक फीट तोडऩे निशान लगाए, रातोंरात चार फीट नाप दिया
पहले एक फीट तोडऩे निशान लगाए, रातोंरात चार फीट नाप दिया
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
शहर के बड़ौदा रोड पर मॉडल सड़क बनाए जाने के दौरान बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन का दोहरा रवैया सामने आया है। पहले नगर पालिका ने यहां सड़क के दोनों तरफ के करीब एक दर्जन मकानों पर एक से दो फीट तक की लाइनिंग की थी, लेकिन अचानक अब रात में एक ही तरफ तीन से चार फीट तक की लाइनिंग कर दी है। जबकि सड़क के दूसरी ओर रहने वाले रसूखदारों को अतिक्रमण की मुहिम से पूरी तरह बचा लिया गया है।
उक्त लोगों का कहना है कि नगर पालिका के लोगों ने सप्ताहभर पहले उनके मकानों पर केवल एक से दो फीट तक की तोडफ़ोड़ करने के लिए निशान लगाए थे। लेकिन अचानक बीती रात में मकानों पर तोडफ़ोड़ का दायरा तीन से चार फीट तक बढ़ा दिया गया। अगर इतनी बड़ी मात्रा में तोडफ़ोड़ होती है तो उनका काफी नुकसान हो जाएगा।
रसूखदारों के मकान बचा रही नगरपालिका : लोगों की मानें तो नगर पालिका यहां रहने वाले एक दर्जन रसूखदारों को तोडफ़ोड़़ की प्रक्रिया से सीधे बचा रही है। ऐसे ही कई रसूखदार है, जिनके मकान निर्धारित सीमा से तीन से चार फीट तक आगे निकल रहे हैं। इसके बावजूद भी इनके मकानों की तोडफ़ोड़ नहीं की जा रही है। जबकि सड़क की दूसरी ओर रहने वाले संतोष मिश्रा के मकान पर 4 फीट तोडफ़ोड़़ करने का निशान लगा दिया गया है।
कबीर आश्रम के पास रूका है सड़क निर्माण का काम: शहर के बड़ौदा रोड पर मॉडल सड़क का चल रहा है, लेकिन कबीर आश्रम के सामने सड़क का काम इसलिए रूका है, क्योंकि यहां अतिक्रमण बाधा बन रहा है। ठेकेदार ने नगरपालिका से कह दिया है कि वह अतिक्रमण की तोडफ़ोड़़ होने के बाद यहां काम शुरू करेगा। फिलहाल नगरपालिका लोगों के विरोध को देखते हुए यहां तोडफ़ोड़ करने की स्थिति में नहीं है।
नियमानुसार लाइनिंग की है
॥हम किसी रसूखदार के दबाव में नहीं है। हमने नियमानुसार लाइनिंग की है। अतिक्रमण को तोडऩे के लिए प्रक्रिया की जा रही है।ञ्जञ्ज
पीके सिंह, सीएमओ नगरपालिका, श्योपुर
बड़ौदा रोड पर मकान का अतिक्रमण तोडऩे के लिए नपा द्वारा लगाया गया लाल निशान।
बड़ौदा रोड पर अतिक्रमण हटाने सामने आया नपा का भेदभाव, जिस लाइन में रसूखदार रहते हैं, वहां नहीं हो रही कार्रवाई