- Hindi News
- जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
मानपुर कस्बे में बीती रात एक नवविवाहित महिला के साथ उसके जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। महिला के पति के घर में आते ही आरोपी भाग निकले। देर रात ही महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मानपुर निवासी हेमराज माली बुधवार रात 10 बजे सरोदा गांव में जागरण में गया था। घर पर उसकी 22 वर्षीय पत्नी अकेली थी। महिला के घर में अकेले होने की भनक पाकर उसका जीजा छोटू पुत्र बजरंगलाल माली अपने दोस्त सीताराम पुत्र बजरंगा के साथ आ धमका। जीजा दोस्त की मदद से साली को जबरन उठाकर घर के पीछे बने बाड़े में ले गया। जहां उसके साथ पहले जीजा ने दुष्कृत्य किया। इसके बाद दोस्त ने भी महिला को रेप का शिकार बना डाला। दोनों लोग जब महिला को पकड़कर उसके साथ दुष्कृत्य कर रहे थे, इसी समय उसका पति हेमराज रात 12 बजे घर में आ गया। महिला के पति को देखते ही छोटू और सीताराम फरार हो गए। गैंगरेप की शिकार हुई महिला तुरंत अपने पति को साथ लेकर देर रात मानपुर थाना पहुंची। जहां महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ दुष्कृत्य करने का मामला दर्ज कर दोनों लोगों को दबोच लिया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
॥महिला ने जीजा और उसके दोस्त पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।ञ्जञ्ज
अशोक सिंह भदौरिया, एसडीओपी, श्योपुर