पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीआई सिपाही ने रिटायर्ड फौजी के बेटे से की वसूली

टीआई-सिपाही ने रिटायर्ड फौजी के बेटे से की वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - श्योपुर
रिटायर्ड फौजी के बेटे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ढोढर थाना प्रभारी व सिपाही द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसरों ने थाना प्रभारी व सिपाही के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को इस मामले में एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए हैं।
ढोढर कस्बे में रहने वाले आर्मी के रिटायर्ड फौजी धनंजय शर्मा का पुत्र अजय शर्मा बोरवेल मशीन का एजेंट है। अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को शिकायत दर्ज कराई कि उससे ढोढर थाना प्रभारी जेपीएस कुशवाह और सिपाही हुकुम सिंह चौधरी ने 5 हजार रुपये की वसूली की है। जब उसने काफी दिनों तक थाना प्रभारी और सिपाही की डिमांड पूरी नहीं की तो उससे डरा-धमकाया भी गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी और सिपाही द्वारा की गई वसूली की जांच के निर्देश पुलिस अधीक्षक को मिले हैं। यही वजह है कि पुलिस अफसरों ने अवैध उगाही के इस मामले में न सिर्फ जांच शुरू दी है, बल्कि शिकायतकर्ता के भी बयान लिए हैं।
एसडीओपी ने बयान लिए, शिकायतकर्ता बोला- अभी भी वसूली के लिए आ रहे हैं फोन: गुरुवार को इस मामले में एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए हैं। शिकायतकर्ता की एक-एक बात को बयान में दर्ज किया गया है। इस दौरान शिकायतकर्ता अजय ने एसडीओपी को बताया कि थाना प्रभारी और सिपाही का अभी तक वसूली से पेट नहीं भर रहा है। उनके मेरे पास अभी भी फोन आ रहे हैं। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि ढोढर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी चौराहे आदि पर पहुंचकर बाइकों और वाहनों की चेकिंग के नाम पर सरेआम वसूली कर रहे हैं।



पुलिस अधीक्षक कार्यालय। फाइल फोटो।



हमने बयान ले लिए हैं

॥मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर थाना प्रभारी और सिपाही द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत दर्ज हुई है। हमने इस मामले में शिकायतकर्ता के बयान ले लिए हैं। अगर वसूली होने की बात सामने आई तो हम थाना प्रभारी और सिपाही पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।ञ्जञ्ज

अशोक सिंह भदौरिया, एसडीओपी, श्योपुर

जांच शुरू

मशीन छोडऩे के एवज में मांगे थे पैसे, एसडीओपी ने दर्ज किए बयान