पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मनरेगा में भी होगा ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’

अब मनरेगा में भी होगा ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
गांवों में साफ-सफाई को लेकर अब तक मात्र ग्राम पंचायत अपने स्तर पर ही काम करती थी, लेकिन अब वेस्ट मैनेजमेंट ((कचरा प्रबंधन)) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से मनरेगा के अंतर्गत होगा। मनरेगा से ही गांव में अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के उपाय किए जाएंगे। यह नया काम मनरेगा के कार्यों में जोड़ा गया है। इसमें गांव से निकलने वाले कचरे को एक स्थान पर जमा करके गड्ढे में डाला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में मनरेगा से गड्ढे तैयार कराएं जाएंगे। गांव से निकलने वाले कचरे व नालियों के पानी को एकत्रित करके इसमें डाला जाएगा। यह प्रत्येक गांव में जरूरत के मुताबिक एक, दो या अधिक गड्ढे बनाए जाएंगे। जिले की 17 ग्राम पंचायतों में योजना शुरू की जा रही है। इसके अलावा पूर्व में घोषित 63 निर्मल ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के तहत ही काम होगा।