पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्किट हाउस के पास दो ट्रांसफार्मर लगे, घाट पर बिछेगी केबल

सर्किट हाउस के पास दो ट्रांसफार्मर लगे, घाट पर बिछेगी केबल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चनर्मदा जल सप्लाई के लिए सर्किट हाउस के पास देंगे कनेक्शन
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली कंपनी तीन नए काम करने जा रही है। सर्किट हाउस के पास दो नए टं्रासफार्मर लगे हैं तो एक सेठानीघाट पर लगाने के लिए प्रस्तावित है। वहीं चर्च के पास बिजली सब स्टेशन बनेगा। यह नया स्टेशन आनंद नगर से जुड़ेगा।
बिजली कंपनी नर्मदा जल सप्लाई योजना के लिए नया कनेक्शन सर्किट हाउस के पास इंटेकवेल के लिए दे रही है। इसके अलावा आसपास के एरिया में बिजली सप्लाई सही हो सके, इसके लिए दो नए टं्रासफार्मर लगाए जा रहे हैं। सेठाानीघाट के आसपास का एरिया देखा गया है। संभावना है कि नर्मदा जंयती तक यहां भी यह लग जाएगा। घाट पर लगे बिजली के खंभों के बीच में झूल रहे तारों को हटाकर वहां केबल डाली जा रही है। इससे बारिश या आंधी के समय घाट पर तार टूटने की घटना से बचा जा सके। पिछले साल एक तार टूट गया था। इसी तरह आनंद नगर में स्थित बिजली सब स्टेशन के विकल्प के लिए चर्च के पास नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इससे बारिश या बाढ़ के समय बिजली बंद रहने की संभावना कम हो जाएगी। अभी बाढ़ के समय आदमगढ़ का बिजली सब स्टेशन पानी में डूब जाता है, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री पीएस सक्सेना ने बताया कि तीन नए काम शुरू करने जा रही है। सर्किट हाउस के पास ट्रांसफर लग गए हैं। घाट पर केबल बिछाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।