- Hindi News
- बच्चों ने किया विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण
बच्चों ने किया विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण
मुलताई - जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन के छात्र-छात्राओं को मॉडलों के माध्यम से विज्ञान विषय की कठिनाइयों को समझाया जा रहा है। मॉडलों का निरीक्षण और उससे होने वाली क्रिया देखकर बच्चों की विषय संबंधित परेशानी दूर हो रही है। बुधवार को कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के बच्चों को मॉडलों का निरीक्षण कराया। प्राचार्य बीडी रामटेके, उपप्राचार्य अरुण तोमर, विज्ञान विषय के शिक्षक निरूपमा और राकेश खपरिए ने बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी। छात्र हिमांशु ने टेलीस्कोप, भूमिका ने सोलर कुकर, राहुल ने माइक्रोस्कोप का उपयोग समझाया, कल्पना ने श्वासन क्रिया, नमनेश राय ने मानव शरीर की आंख के आंतरिक हिस्सों को माडल से समझाया। आकांक्षा ने पवन चक्की से विद्युत उत्पन्न होने की विधि बताई, विशद ने पाचन क्रिया और दीपक ने चुंबकीय ध्रुव को समझाया। नितिन और अंकित ने अस्थि-पंजर, हरि गोविंद ने मानव मस्तिष्क, विवेक ने रसायन मापन और रवीना ने दोलन गति के बारे में बताया।
फोटो 6