- Hindi News
- इधर, ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
इधर, ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
ञ्चसांडिया के समीप नर्मदा के सीताराम तट पर पहुंचकर ग्रामीणों ने कराए हस्ताक्षर
पिपरिया - नीलाम की गई रेत खदानों को लेकर एकजुट हुए सांडिया समेत आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। रेत खदानों की नीलामी निरस्त कराने को लेकर नर्मदा तटों पर मानव शृंखला, ब्लॉक मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर चुके नागरिक बुधवार नर्मदा के सीताराम तट पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए और हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सांडिया समेत आसपास गांव के ग्रामीण व मुख्यालय के सैकड़ों नागरिकों ने हिस्सा लिया।
२५ गांवों में चलेगा अभियान
नर्मदा बचाओ समिति के कौशल चौधरी ने बताया कि अभियान ब्लॉक की एक दर्जन पंचायतों के 25 गांवों में चलाया जाएगा। इसमें ब्लॉक मुख्यालय व आसपास के सामाजिक व धार्मिक समितियों के पदाधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। इतना ही नहीं पिपरिया माता मार्ग संगम दुर्गा समिति के विवेक राय ने जानकारी दी है कि अभियान में गांव व मुख्यालय ही नहीं, बल्कि अन्य प्रांतों के श्रद्धालु भी हस्ताक्षर कर नीलामी का विरोध कर रहे हैं। केतोघान के राकेश पालीवाल का कहना है कि नागपुर से आए श्रद्धालु सुनील पारे समेत दो सैकड़ा श्रद्धालुओं ने भी हस्ताक्षर कर धार्मिक तटों पर रेत खदान नीलामी का विरोध किया है।