२४ कुंडीय महायज्ञ करने बना रहे वेदियां
नगर संवाददाता - सारनी
शोभापुर कॉलोनी के शक्ति नगर में चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जारी हैं। साधक अब महायज्ञ शुरू करने के लिए निकाली जानी वाली कलशयात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में 28 से 30 जनवरी तक गायत्री महायज्ञ होगा।
शक्ति नगर शोभापुर कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए परिसर में यज्ञ वेदियां, देव स्थापना स्थल और पूजन स्थल के अलावा उद्घोषणा मंच बनाया गया है। यज्ञ में जिले के अलावा बाहर से भी परिजन पहुंचेंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। परिवार के दीपचंद मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। हर स्तर पर लोगों को प्रभारी बनाया गया है। इसलिए कार्यक्रम में सारी व्यवस्थाएं क्रम से चलेंगी।
श्री मालवीय ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह दस बजे से काली माई मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। उनतीस से इकत्तीस जनवरी तक सुबह आठ से चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इसी तरह 28 से 30 जनवरी तक दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्रीमद प्रज्ञा पुराण ज्ञान यज्ञ होगा। इकत्तीस जनवरी को सुबह दस बजे समापन मौके पर भंडारा होगा।