पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे गेट बंद हुआ तो हाईवे पर करेंगे चक्काजाम

रेलवे गेट बंद हुआ तो हाईवे पर करेंगे चक्काजाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
नेशनल हाईवे पर चिचंडा के पास नेशनल हाईवे का ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। ओवरब्रिज से ट्रैफिक शुरू होते ही चिचंडा रेलवे गेट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। बुधवार को रेलवे गेट बंद करने के विरोध में चिचंडा सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गेट बंद होने के बाद गांव से हाईवे तक पहुंचने का मार्ग हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। चिचंडा के पास रेलवे पटरी के ऊपर से नेशनल हाईवे ने ओवरब्रिज का निर्माण किया है। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद रेलवे गेट क्रमांक 268 हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। जब चिचंडा, खंबारा, बिरोली झिल्पा, गाडरा, कोंढर, निबोंटी, सोमगढ़, सलाईढाना, डहरगांव के ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया।
बुधवार को ग्रामीणों ने सपा नेता अनिल सोनी और नीलू नागले के नेतृत्व में रेलवे गेट के पास एक घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुरजु धुर्वे, लैलराम रबड़े, रामदयाल कसारे, बलराम कसारे, बाबूलाल मालवीय आदि ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों रेलवे गेट से आना जाना करते हैं। गेट बंद होने से ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए दूसरा कोई मार्ग नहीं रह जाताएगा